VIEW HYMN

Hymn No. 1984 | Date: 15-Sep-2000
Text Size
यें तो प्यार की बात है इसे दिलवाले जाने।
यें तो प्यार की बात है इसे दिलवाले जाने।
समझ नहीं आता होता है कुछ ऐसा हाल दीवानों का।
बेतुकी सी लगती है मस्ती मस्तानों की, पर राज कुछ और होता है।
समझाना मुश्किल है लोगों को, यहाँ हर बात पे बेबात होती है।
तरंग में तिरता है तन – मन, मिटा जाती है उम्र के भेंद को।
खोने वालों की नजरों से अलग पाते है खुशियों का अनंत सागर।
बयाँ करना मुश्किल है अस्तित्व होके होनां पड़ता है अस्तित्वहीन।
डर – डरकें प्यार करने से अच्छा मर जाऊँ प्यार में इक बार।
कोई न रहता है किसीसे शिकवा, हर चेहरे से प्यार होता है।
व्यवहार के कायदे में हो जो भी, पर यहाँ बेकायदे से होता है।


- डॉ.संतोष सिंह